Bagpat News: प्रशासक बनाए गए प्रधान-प्रमुखों के मानदेय पर लगा ब्रेक
बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था का कार्यकाल पूरा होने के बाद शासन द्वारा ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाते हुए उन्हें प्रशासक की कमान तो सौंप दी गई है, लेकिन उनके मानदेय पर ब्रेक लगा हुआ है। मानदेय बंद होने के बाद अब यह चर्चा जोरों पर है कि मानदेय का यह बजट अब ग्राम पंचायतों और क्षेत्र के विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा। मानदेय को लेकर शासन से कोई नया आदेश न आने के कारण जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। जिले में पंचायती राज विभाग के अधीन आने वाले ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों को प्रशासक बनाया गया है। प्रशासक की जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.