बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बागपत। राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिला महामंत्री अमित चौधरी ने कहा कि ऊर्जा निगम ने बिना किसी सूचना के गांव और शहरों में बिजली का लोड बढ़ा दिए है। इससे लोगों की अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। जिला मंत्री एडवोकेट अंकित लपराना ने बताया कि विकास प्राधिकरण व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और सभी के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bagpat News: विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने सौंपा ज्ञापन इस दौरान विधायक योगेश धामा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, जिला उपाध्यक...