Bagpat News: प्रदूषण: खतरनाक स्थिति में पहुंचा प्रदूषण, आंखों से निकल रहा पानी
बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। सहालगों की आतिशबाजी के साथ पश्चिमी हवाओं और गिरते तापमान ने जिलेभर की आबोहवा को बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। मंगलवार को एक्यूआई 301 दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में धुंध भी छायी रही। जिसके चलते सांस रोगियों का बुराहाल बना रहा। वाहन चालकों की आंखों से पानी निकलता रहा। अनुमान है कि अभी ये हालात कुछ दिन और बने रहेंगे। दीवाली से पहले बागपत जनपद की आबोहवा का स्तर कुछ हद तक सुधरा हुआ था। दीवाली से अगले दिन एक्यूआई 350 पर पहुंच गया था। पिछले तीन दिनों से इसमें सुधार देखा गया। मगर मंगलवार को फिर से हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंच गई। शाम के समय एक्यूआई 301 पर पहुंच गया। जिसके चलते दमा और अस्थमा रोगियों का बुराहाल बना रहा। बागपत और खेकड़ा के अस्पतालों में कई मरीजों को उपचार तक दिलवाना पड़ा। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.