बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में वायु प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। हर ओर धूल और गैसों का गुबार है। इससे न केवल एलर्जी के मामले बढ़ रहे हैं, बल्कि मास्क और एलर्जी की दवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सक भी लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रहे है। सड़क पर निकलने वाले लोग अब फिर से मास्क पहनने को मजबूर हो रहे हैं। बाजारों में मास्क की बिक्री में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। दवा के थोक विक्रेता रवि ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के बाद पहली बार मास्क की इतनी अधिक मांग हुई है। जिसके चलते थोक व्यापारियों को भी नया स्टॉक मंगवाना पड़ा हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य मास्क के साथ एन-94 मास्क की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। 10 से 40 रुपये तक मास्क बिक रहे हैं। महिलाएं ज्यादा मास्क खरीद रही हैं। चिक...