बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत-डौला नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी बड़ौत भेजा गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की रात बड़ौत पुलिस टीम बड़ौत-डौला नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी लगातार भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस ने आत्मरक्षार्...