Bagpat News: पैर फिसलकर कुएं में गिरने से किसान की मौत
बागपत, अगस्त 20 -- Bagpat News: बड़ौत। गुराना गांव में खेत पर काम करने गए एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राजवीर सिंह तोमर पुत्र जयचंद बुधवार को खेत पर काम करने गए थे। बताया गया कि खेत पर ट्यूबवेल स्टार्ट करते किसान राजवीर पुत्र जयचंद का अचानक पैर फिसल गया और वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। राजवीर सिंह की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.