Bagpat News: पेड़ से टकराने पर बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत
बागपत, अगस्त 28 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी-पुरामहादेव मार्ग पर हरियाखेड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सेवानिवृत्त फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी राजपाल सेवानिवृत्त फौजी थे। गुरुवार दोपहर वे बाइक पर सवार होकर पुरामहादेव की तरफ से आ रहे थे। हरियाखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें बालैनी के निजी हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान राजपाल की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सजंय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.