Bagpat News: पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों को सुविधाओं की मांग
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: खेकड़ा। सहकारी चीनी मिल बागपत के उपसभापति और उत्तर प्रदेश शुगर फेडरेशन के निदेशक कृष्णपाल चेयरमैन ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक मंगलम प्रसाद सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल परिसर में किसानों और कर्मचारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उपसभापति कृष्णपाल चेयरमैन ने एमडी का ध्यान मिल परिसर की प्रमुख समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द विकास कार्य कराने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि गन्ना लेकर आने वाले किसानों को ट्रॉली यार्ड में उड़ने वाली अत्यधिक धूल और मिट्टी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। किसानों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.