Bagpat News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कार में थार सवार बदमाशों ने मारी टक्कर
बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के बाइक शोरूम मालिक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र मलिक की कार को बैक गियर में लाकर महिंद्रा थार सवार बदमाशों ने जोरदार टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ौत निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र मलिक ने बताया कि रात लगभग 9:45 बजे उनकी कार शोरूम के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक महिंद्रा थार गाड़ी वहां से धीरे-धीरे गुजरी, मानों उसमें सवार लोग कुछ रेकी कर रहे हों। कार को क्रॉस करने के महज एक मिनट बाद थार चालक ने गाड़ी को बैक गियर में लिया और खड़ी कार में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से कार की हेडलाइट और फ्रंट बम्पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शोरूम के चौकीदार जगपाल के शोर मचाने और रोकने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.