बागपत, अगस्त 9 -- Bagpat News: दाहा। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कोरीडोर पर गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर चल रहा धरना 93 वे दिन भी जारी रहा। वहीं धरने पर उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के पूर्व प्रधान प्रबंधक अमेंद्र सिंह पोरस ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। सरकार कट देने में लापरवाही न बरते बल्कि क्षेत्र हित देख गंभीरता दिखाए। वे कट की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों के साथ आगे की लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड देना कोई एहसान नहीं है, यह क्षेत्र वासियों का हक है। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, आजाद राठी, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...