बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दोघट थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह घर में अकेली थी। उसी समय पूर्व ग्राम प्रधान आया और उसे घर में अकेली देख अंदर घुस गया। उसने उससे घर आने का कारण पूछा, तो अश्लील बातें करने लगा। उसने उसे टोका, तो उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर प्रधान वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिमा ने घटना की शिकायत महिला आयोग, एसपी बागपत से भी की थी। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...