Bagpat News: पूर्व प्रधान के भाई की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीटर
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। पुलिस ने निबाली गांव के पूर्व प्रधान व प्रशासक योगेंद्र के भाई रणविजय उर्फ विजय की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। आरोपी रणविजय को एक माह पहले प्रशासन ने जिला बदर किया था। पुलिस के अनुसार निबाली गांव के रणविजय उर्फ विजय के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट करने समेत छह मामले दर्ज हैं, जिनमें आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल किए जा चुके हैं। एक माह पहले डीएम ने उसे जिला बदर कर दिया था। अब पुलिस ने भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने वाले रणविजय की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोली गई है। ऐसे कई अन्य अपराधी भी चिह्नित किए गए हैं, जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.