बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव के जंगल में पूर्व प्रधानाचार्य के बेटे का शव मिलने सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इदरीशपुर गांव में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरधारी सिंह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे उनका बेटा 42 वर्षीय पुष्पेंद्र बाइक लेकर घर से निकल गया। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह ग्रामीण खेत पर जा रहे थे। करीब साढ़े छह बजे किसान राजीव पंवार खेत पर पहुंचे तो खेत में पुष्पेंद्र का शव मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोघट थाना प्रभारी के...