Bagpat News: पूर्व चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत, अगस्त 4 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर निवासी एक व्यक्ति ने भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन अमित राणा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निवासी गोपाल शर्मा ने बताया कि पूर्व चेयरमैन अमित राणा के साथ उनका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते पूर्व चेयरमैन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उधर इस मामले को लेकर अमित राणा का कहना है कि गोपाल शर्मा और उसकी पत्नी प्रीति शर्मा ने बैंक में बंधक एक प्लाट का फर्जी तरीके से राजीव तोमर से रुपये लेकर उनके नाम एग्रीमेंट कर दिया था। इस पर राजीव तोमर ने गोपाल और उसकी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ षडयंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.