बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बड़ौत। ककड़ीपुर के रहने वाले पूर्व कबड्डी खिलाड़ी शनिवार की सुबह शामली के नाला गांव के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी। खिलाड़ी की हत्या की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। ककड़ीपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय मोहना उर्फ मोनू पुत्र सुरेन्द्र जिला स्तर का कबड्डी खिलाड़ी रहा चुका है। वह पिता के साथ मिलकर गांव में खेती करता था। उसका बड़ा भाई प्राइवेट नौकरी करता है। मोहना ने अपनी एक स्प्रे मशीन भी बना रखी है, जिससे वह किसानों के खेत में स्प्रे करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे मोहना बाइक से नाला गांव में स्प्रे मशीन चलाने के लिए मजदूर लेने गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- Shamli News: नाला गांव के जंगल में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी का गोली लगा शव मि...