Bagpat News: पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटी, फसलें जलमग्न
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। बड़ागांव में मंगलवार शाम पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। नहर का पानी आसपास के खेतों में भर गया, जिससे कई किसानों की धान और अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने अपने स्तर पर पटरी की मरम्मत कराने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव और दलदली मिट्टी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम एक्सप्रेस-वे के पुल के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूट गई। इससे पानी आसपास के खेतों में घुसने लगा। किसान मांगू त्यागी, धर्मवीर त्यागी, रुपक त्यागी, नवीन त्यागी, भीष्म त्यागी और मीनू त्यागी के खेतों में पानी भर गया। फसलों को नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हो उठे। पटरी को दुरुस्त कराने के लिए किसानों ने बुलडोजर बुलाया, लेकिन वह पानी भरी जमीन में धंस गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.