Bagpat News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बागपत में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की रक्षा के लिए पुलिसकर्मियों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीदों का त्याग और उनकी कर्तव्यपरायणता पुलिस बल को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.