Bagpat News: पुलिस मुठभेड़ में तार चोरी का आरोपी घायल
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: खेकड़ा। खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने बड़ागांव के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर 14 मुकदमे दर्ज है। सोमवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया रविवार रात खेकड़ा कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस टीम के साथ बड़ागांव मार्ग पर गस्त कर रहे थे। तभी चमरावल की ओर से एक बाइक सवार आया। पुलिस कर्मियों ने टोर्च की रोशनी से उसे रुकने का इशारा किया, तो वह वापस दौड़ने के लिए तेजी से बाइक मोड़ने लगा। तभी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। इसके बाद वह फरार होने के लिए पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेतों की ओर दौड़ने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर किए। जिसमें वह पैर में गोली लगने से गिर गया। इसके बाद पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.