बागपत, अक्टूबर 29 -- Bagpat News: नाजिम आजाद बागपत। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बागपत की दोघट थाना पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। वहीं, एसटीएफ यूपी और सर्विलांस टीम की मदद से शामली जनपद के एक अन्य 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- Orai News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध असलहा और बाइक बरामदमुठभेड़ में इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने बताया कि आईजी मेरठ द्वारा दोघट थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 164/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित नीरज पुत्र वेदपाल निवासी गांव अड्डा भभिसा, थाना कांधला, जनपद शामली पर 50 हजार रुपये क...