बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: बागपत। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के जंगल में सोमवार रात ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर चोरी करने के इरादे से आये बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी जंगल में कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालैनी क्षेत्र में ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश हरियाखेड़ा गांव के जंगल में चोरी के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मेरठ के पावली खास निवासी सुरेंद्र पुत्र हरिदास पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी जं...