बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: चांदीनगर। सिंगौली तगा गांव के दिव्यांग अंकित और उसके दोस्त इसरार की लहचौड़ा के गणेश मंदिर में हत्या कर शव मंदिर में की दफन कर दिये गए थे। वहीं, हत्या करने के बाद आरोपी महंत ने इसरार की बाइक मवीकला के पास यमुना में फेंक दी थी। पुलिस ने सोमवार को गोताखोरों की टीम बाइक बरामद करने के लिए यमुना में उतारी, लेकिन बाइक नहीं मिल सकी। सिंगौली तगा निवासी दिव्यांग अंकित और इसरार की गत 25 जुलाई को लहचौड़ा के गणेश मंदिर में महंत नरेशनाथ ने अपने दो शिष्यों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मंदिर में ही गढ्ढा खोदकर दोनों के शव दबा दिये थे। जिनका शव पुलिस ने गत 13 अगस्त को गढ्ढा खुदवाकर बरामद किये थे। वहीं, महंत द्वारा मंदिर में जिस बाइक से मृतक इसरार और अंकित आये थे, उसे मवीकाला गांव के पास यमुना नदी में फैंक दिया था।...