Bagpat News: पुलिस ने गिरफ्तार किया 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी पुलिस ने चोरी के इरादे से घूम रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। इनामी बदमाश 20 दिन पहले मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग गया था। आरोपी बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। बालैनी क्षेत्र में बदमाशों द्वारा ट्यूबवेल पर चोरी की घटना की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने 20 दिन पहले चोरी करने आये बदमाशों को घेर लिया था। जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी जिसके बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था और चार बदमाश भागने में सफल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की डौलचा गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी जगमोहन पुत्र हरिसिंह निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.