Bagpat News: पुरा महादेव मेला: श्रावणी मेले में खुलेंगे मंदिर के चारों द्वार, तैयारी तेज
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले के शुरू होने से पहले मंदिर पर कॉरिडोर का निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने युद्धस्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। 30 जुलाई तक मंदिर के बंद पड़े दो द्वारों का कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मेले में चारों द्वारों को खोल दिया जाएगा। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 लाख से अधिक कावंड़ियों के आने की संभावना है। मंदिर पर पिछले वर्ष से कॉरिडोर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते पिछले फाल्गुनी मेले में मंदिर के दो द्वार बंद रहे थे। द्वार बंद होने के कारण कावंड़ियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन श्रावणी मेले में मंदिर के चारों द्वार खोले जाएंगे।
निर्माण कार्य की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.