Bagpat News: पुरा महादेव मेला: त्रयोदशी पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
बागपत, अगस्त 10 -- Bagpat News: बालैनी/बागपत। पुरा महादेव गांव के ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार एवं त्रयोदशी के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए बालैनी से पुरा महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनें लग गई। चारों तरफ कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे थे। मंदिर कमेटी का दावा है कि शाम तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। शिवरात्रि हो या फिर महाशिवरात्रि पुरा महादेव गांव के ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लाखों शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। श्रावण मास की शिवरात्रि पर तो 15 से 20 लाख कांवड़ियें और श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। सोमवार की सुबह जैसे ही शिवरात्री से पूर्व त्रयोदशी का जल चढ़ना शुरू हुआ, तो पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.