Bagpat News: पुरा महादेव में मंदिर जीर्णोद्धार की जद में आया कन्या विद्यालय
बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बागपत। पुरा महादेव गांव में स्थित वित्तविहीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अस्तित्व पर अचानक संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य के चलते विद्यालय भवन को तोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के स्कूल भवन ढहाए जाने से इसमें अध्ययनरत करीब 110 छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी चिंता व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2005 में इस स्कूल की नींव रखी गई थी। शुरुआती दौर में कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता के साथ केवल 50 छात्राओं से शुरू हुए इस विद्यालय ने समय के साथ प्रगति की और इसे हाईस्कूल तक की मान्यता मिल गई। वर्तमान में इस विद्यालय में नौ शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.