बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बालैनी। सांसद ने पुरामहादेव मंदिर पर चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।सांसद ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी को मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा।जिसकी तैयारी जोरों शोरो से की जा रही है शनिवार को बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने मंदिर पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। सांसद ने मंदिर पर कॉरिडोर का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के लोगों से जानकारी ली और उन्हें कहाँ की कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिये। मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिये जाए ताकि किसी भी कावंड़िये को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ मेला: पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी...