बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर आने वाले लाखों कावंड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग ने मंदिर जाने वाली लाइन को गांव से अलग कर दिया है। मंदिर तक लोहे के तार की जगह रबड़ के तार वाली लाइन लगाई जा रही है। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले श्रावणी मेले में लाखों कावंड़ियों की भीड़ मंदिर पहुँचती है और भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करती है। कावंड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग भी विशेष तैयारी कर रहा है बिजली विभाग ने मंदिर की लाइन को गांव से अलग कर दिया है। अब पुरामहादेव बिजलीघर से मंदिर के लिये अलग लाइन लगाई जा रही है और मंदिर के लिये अलग से 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। बिजलीघर से मंदिर तक 550 मीटर लंबी लाइन लगेगी और यह लाइन भी लोहे के तारों की जगह रबड़ वाला तार लगाया जा रहा है जिसके लगने क...