बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर चार दिवसीय श्रावणी मेला आज यानि रविवार से शुरू होने जा रहा है। वहीं, पुलिस-प्रशासन और मंदिर समिति ने मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, शनिवार को सैंकड़ों कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष पर हाजिरी जल चढ़ाया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। पुरामहादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर मंदिर पर आज यानि रविवार से चार दिवसीय श्रावणी मेले का शुभारंभ होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। शनिवार को बेरिकेटिंग, साफ-सफाई, लाइटिंग, मंदिर की सजावट सहित सभी कार्य पूरे कर लिए गए है। वहीं, शनिवार को कावंड़ियों का मंदिर पर आना शुरू हो गया। सैंकड़ों कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष पर हाजिरी जल चढ़ाकर ...