Bagpat News: पुरामहादेव पहुंची एटीएस, पीएसी-आरएएफ ने भी संभाला मोर्चा
बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से शासन स्तर से एटीएस की एक टीम को भेजा गया है। 30 जवानों की टीम बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान व अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी करेगी। वहीं कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के लिए एक कम्पनी आरएएफ व पीएसी के साथ 500 पुलिसकर्मियों ने भी अपनी आमद दर्ज करा ली है। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में पुलिस को सभी स्थानों पर तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से शासन से मंडल को एक टीम एटीएस की मिली है। टीम में तैनात 30 जवान बुलेट प्रूफ गाड़ी व स्नाइपर गन के साथ संवेदनशील स्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.