बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ बुधवार को गुरूकुल विद्यापीठ के लिए खुशखबरी सामने आई। विद्यालय के मेधावी छात्र मंथन ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने अंक बढ़ाकर 97 प्रतिशत कर लिए। पहले घोषित परिणाम में मंथन के कुल अंक 94.4 प्रतिशत थे, लेकिन पुनर्मूल्यांकन के बाद विभिन्न विषयों में अंक बढ़ने से कुल प्रतिशत बढ़कर करीब 97 प्रतिशत पहुंच गया। इस उपलब्धि से छात्र, परिवार और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने मंथन को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्र की सफलता पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

हिंदी हिन्दुस्...