Bagpat News: पीने तक को दूध की किल्लत फिर भी रोजाना बन रहा सैकड़ों कुंतल मावा-पनीर
बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बागपत। जनपद में दूध और दुग्ध उत्पादों की खपत लगातार बढ़ रही है। जिले में करीब डेढ़ लाख दुधारू पशु हैं और पशुपालन विभाग के अनुमान के अनुसार निजी व कामधेनु डेयरियों को मिलाकर करीब छह लाख लीटर दूध का प्रतिदिन उत्पादन होता है। जिले की स्थानीय जरूरत पूरी करने के बाद दिल्ली समेत दूसरे राज्यों तक दूध भेजे जाने का भी दावा किया जाता है। इसके बावजूद बागपत में दूध की उपलब्धता और बाजार में बिकने वाले दुग्ध उत्पादों के बीच बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। सवाल यह है कि जब जिले में उत्पादित दूध से स्थानीय मांग ही पूरी नहीं हो पा रही, तो रोजाना सैकड़ों कुंतल मावा और पनीर आखिर कहां से बन रहा है? बागपत से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन मावा और पनीर लेकर दिल्ली की ओर जाते हैं। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में इनकी मात्रा और बढ़ जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.