Bagpat News: पीएचसी पर डॉक्टर नहीं मिलने से भड़के ग्रामीणों का हंगामा
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को चिकित्सक नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने जल्द चिकित्सक की व्यवस्था नहीं होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। कस्बावासियों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के नहीं आने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फार्मेसिस्ट निजामूल और वार्ड बॉय बाबू द्वारा मरीजों को बिना चिकित्सकीय जांच के ही दवाइयां दी जाती हैं। चिकित्सक नहीं मिलने के कारण मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.