Bagpat News: पीईटी परीक्षा आज, पुलिस अलर्ट, तीन जोन में बांटा गया जिला
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा आज यानि रविवार को 10 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में चलने वाली परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांटा गया है। पहले दिन 8448 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से तीन से अधिक जवानों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। जनपद में 25 और 30 अक्टूबर व एक नवंबर को 10 परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 4,224 और कुल 25,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 516 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.