बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: दाहा। मौजिजाबाद नांगल व अशरफाबाद थल के बीच स्थित कृष्णा नदी पुल की बराबर में बनी सीमेंट की रेलिंग के पिलर तोड़ दिए गए। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। एनएचएआई की पोकलेन मशीन से रेलिंग के पिलर तोड़े जाने का आरोप लगा इनकी शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। मौजिजाबाद नांगल व अशरफाबाद थल गांव के बीच कृष्ण नदी पर बने पुल की सोमवार सुबह सीमेंट की रेलिंग के पिलर तोड़ दिए गए। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच हंगामा किया। ग्रामीण अशोक कुमार, मोनू, सुधीर, नरेश, जगपाल, दीपक आदि ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1998 में यह पुल क्षेत्र वासियों के जन सहयोग से करीब 35 -40 लाख रूपए की लागत से बनवाया गया था। इस पुल से काफी लोगों का आवागमन रहता है। सोमवार सुबह एनएचएआई कर्मचारियों द्वारा इ...