बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: खेकड़ा। जेनेक्स्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को 'जन्माष्टमी' का उत्सव हर्षोल्लास व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। छात्र छात्राओं ने दही हांडी फोड़ने का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अशोक गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर और भगवान कृष्ण की आरती कर किया। उत्सव में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण के पारंपरिक परिधानों में सजे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'दही हांडी प्रतियोगिता' रही। कक्षा ग्यारह व बारह के छात्रों ने मानवीय पिरामिड बनाकर हवा में लटकी मटकी को फोड़ा। इस दौरान विपुल गुप्ता, वैभव गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में जन्माष्टमी पर मटकी...