Bagpat News: पिचोकरा में चेहल्लुम का जुलूस निकालकर सोग़वारो ने मातम मनाया
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बिनौली। क्षेत्र के पिचोकरा गांव में सोमवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। मुहर्रम के 40 वें दिन मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर इमाम हुसैन की याद में सोग़वारो ने जुलूस निकाला। यह जुलूस मुंतजिम हैदर के आवास से शुरू हुआ और एहसन रजा के घर से होते हुए इमामबाड़े पहुंचा। जुलूस के दौरान मातमदारों ने मातम किया और 'या अली, या हुसैन' के नारे गूंजते रहे।इस अवसर पर मौलाना जहीर हैदर नकवी सहारनपुर ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यजीद नामक शासक ने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को भूखा-प्यासा रखकर शहीद कर दिया था। मर्सिया-ख्वानी अंजुमन के हुसैनी बुढ़ाना ने की, जबकि नोहाख्वानी शाहिद बुढ़ाना, जनाब नकवी शाहिद, जनाब कोशर अब्बास, जनाब बाबू नवाब और जनाब दिल नवाज ने प्रस्तुत की। जुलूस में अली हैदर, नबी हैदर, जेन हैदर, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.