Bagpat News: पिकअप ने भैंसा- बुग्गी में मारी टक्कर, चार घायल
बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बड़ौत। बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव में शुक्रवार को पिकअप ने भैंसा- बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें तुषार, सरोज समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की भैंसे के भी दो पैर टूट गए और बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गईं। चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार होगा गया। तुषार गन्ने कि छिलाई करने वाली महिलाओं को खेत से जलालपुर छोड़ने के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही घटना हो गई। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई कि जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.