बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर हंगामा हो गया। पूर्व फौजी ने पार्सल वाहन को रुकवाया तो उसमें तीन गोवंश बरामद हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पार्सल वाहन को गोवंशों समेत कब्जे में ले लिया। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया। मलकपुर गांव का रहने वाला पूर्व फौजी विकास कुमार गाजियाबाद में सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार दोपहर वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। विकास ने बताया कि सरूरपुर गांव के पास उसे एक पार्सल वाहन दिखाई दिया। जिसकी बॉडी पर गोबर लगा हुआ था। उसे पार्सल वाहन के अंदर गोवंश होने का अंदेशा हुआ तो उसने पार्सल वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। विकास ने बाइक से वाहन का पीछा शुरू कर दिया। नैथला पुलिया के पास पार्सल वाहन के सामने विकास ने ...