Bagpat News: पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर मननशील बनें विद्यार्थी
बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: बड़ौत। ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग में आर्य समाज बागपत से पहुंचे अतिथियों ने छात्राओं को धर्म, कर्तव्य, अध्ययन और जीवन-मूल्यों का महत्व समझाते हुए पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर मननशील और संस्कारवान बनने का आह्वान किया। प्रवक्ता उपेंद्र मुनि ने कहा कि वेद समस्त धर्म का मूल हैं। विद्यार्थी का शिक्षक के प्रति और शिक्षक का विद्यार्थी के प्रति कर्तव्य हो या व्यक्ति का राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व, इनका बोध कराने वाली चेतना ही धर्म का सार है। जिला मंत्री तेजपाल सिंह, प्रबंधक विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. कमलदीप जिंदल, राजेंद्र आर्य और नरेश तोमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.