Bagpat News: पागल कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्चे को नोचा, चार अन्य बच्चों पर भी हमला
बागपत, सितम्बर 17 -- Bagpat News: चांदीनगर। ललियाना गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने तीन अन्य बच्चों को भी घायल कर दिया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को जीटीबी अस्पताल दिल्ली लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। ललियाना गांव निवासी मनोज ने बताया कि बुधवार सुबह उनका आठ वर्षीय बेटा चिराग घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को कई जगह नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। घटना के बाद परिजन घायल चिराग को उपचार के लिए दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। इसके अलावा गांव की सात वर्षीय इलमा पुत्री राशिद, इकरा पुत्री आरिफ, हैप्पी पुत्र चांद को भी कुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.