बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के अहीरान मोहल्ले में पानी की टंकी की पाइपलाइन से हो रहे रिसाव के कारण एक प्लॉट की नींव में जलभराव हो गया है, जिससे दीवार गिरने और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। पीड़ित ने जल निगम में शिकायत पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। पट्टी अहीरान निवासी अरविंद कौशिक ने जल निगम बागपत को दिए पत्र में बताया है कि उनका 167 गज का एक प्लॉट काले सिंह मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय के समीप है। प्लॉट के सामने से गुजर रहे सरकारी रास्ते में पानी की टंकी की पाइपलाइन बिछी हुई है। बताया कि उक्त पाइपलाइन में लीकेज के चलते पिछले करीब दो महीनों से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इस वजह से प्लॉट की नींव में लगभग दो फीट तक पानी भर गया है। लगातार जलभराव से प्लॉट की दीवार के गिरने का डर बना हुआ है, जिससे जान ...