Bagpat News: पांच वर्षीय बेटे को लेकर मां लापता
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के पट्टी अहीरान निवासी एक महिला अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। पट्टी अहीरान निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी पूजा (26 वर्ष) 24 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे अपनी बहन के घर आगरा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह न तो अपनी बहन के घर पहुंची और न ही वापस घर लौटी। वह अपने साथ अपने करीब पांच वर्षीय बेटे आर्यन उर्फ गोलू को भी ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.