बागपत, अक्टूबर 15 -- पांच दीक्षार्थियों का गोद भराई कार्यक्रम Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत में नेहरू रोड स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को परम पूज्य पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज के पावन संघ के सानिध्य में जैन मुनि दीक्षा से पूर्व पांच दीक्षार्थियों का गोद भराई कार्यक्रम किया गया। इसमें नगर गौरव ब्रह्मचारी वकील चंद जैन, ब्रह्मचारी अंकित भैया, अनिकेत भैया, यश भैया और प्रसन्न भैया की गोद भराई कर श्रद्धालुओं ने मंगलकामनाएं की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मूलनायक भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ हुआ। विधानाचार्य पंडित संदीप जैन के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान हुए। दीक्षार्थियों के परिजनों और समाज के लोगों ने उन्हें स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद प्रदान किया। विधानाचार्य संदीप जैन ने कहा कि जैन धर्म ...