Bagpat News: पांच दिन से लापता 12वीं के छात्र का सुराग नहीं
बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: दाहा। गढ़ी कांगरान गांव निवासी रमेश तोमर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसका बेटा अक्षित उम्र17 वर्ष श्रीराम इंटर कालेज कान्हड़ पुसार में कक्षा 12वीं का छात्र है। वह आठ अगस्त को दोपहर एक बजे करीब घर से गया था जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। लापता छात्र को पहले आस पास एवं उसके दोस्तों और रिश्तेदारी आदि स्थानों पर खोजबीन की गई लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तो उसकी सूचना दोघट थाने पर दी गई। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि लापता छात्र के पिता रमेश की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता छात्र की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.