बागपत, अगस्त 5 -- Bagpat News: बड़ौत। थाना क्षेत्र के गांव कंडेरा में चोरों ने सोमवार को दिनदहाड़े दुस्साहस दिखाते हुए पांच घंटे के भीतर तीन किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। खेतों से घर गए किसानों के लौटने तक नलकूपों से स्टार्टर का सामान, कीटनाशक दवाइयां और कृषि उपकरण चोरी हो गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में आक्रोश है, वहीं पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। गांव कंडेरा निवासी विनय उर्फ बिट्टू ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह और पड़ोसी किसान हरेंद्र तथा मोहना खेतों से घर चले गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटने पर तीनों नलकूपों पर कुंबल लगी मिली। शक होने पर नलकूप खोलकर देखा तो स्टार्टर का सामान, कीटनाशक दवाइयां, फावड़े समेत अन्य कृषि उपकरण गायब मिले। इसके बाद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित किसानों ने रमाला थाने में त...