बागपत, अगस्त 3 -- Bagpat News: चांदीनगर। पांची गांव में खेत पर चारा लेने गई महिला के घर से चोर दिन-दहाड़े एक लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता ने चांदीनगर थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। पांची निवासी रोशनी पत्नी संजय ने बताया कि उसके पति संजय 30 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। तभी से घर पर वह और उसका पुत्र अंकुर रह रहे है। सोमवार की सुबह दोनों घर पर ताला लगाकर खेत पर चारा लेने के लिए चले गए। सुबह करीब 11 बजे खेत से घर लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचे, तो कमरे का भी ताला टूटा हुआ था, जबकि दो कमरे खुले पड़े थे। कमरे में रखी सेफ भी खुली मिली। बताया कि सेफ में रखी एक लाख रुपये की नकदी व लाखों के जेवर चोरी मिले। चोरी होने ...