बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: दाहा। देवरिया जनपद में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप में चौधरी फेरू कुश्ती अकादमी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक हासिल किए। विजेता पहलवानों का एकेडमी पर पर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। एकेडमी संचालक कैप्टन सुनील राणा अर्जुन अवार्डी ने बताया कि देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में 25 से 29 सितंबर तक अयोजित हुई 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप में चौधरी फेरू कुश्ती एकेडमी के पहलवान समीर ने 41 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, सैफ ने 48 किलो ग्राम फ्रीस्टाइल में कांस्य, तुषार खोखर ने 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन में स्वर्ण, उधम सिंह ने 110 किलोग्राम ग्रीको-रोमन में स्वर्ण तथा अश पवार ने 130 किलो ग्राम ग्रीको-रोमन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें-...