Bagpat News: पर्यूषण महापर्व: भक्तिभाव से हुई भगवान शांतिनाथ की पूजा
बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बड़ौत। लोहिया बाजार स्थित श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर में पर्यूषण महापर्व के तहत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान शांतिनाथ की पूजा अर्चना विधि विधान से हुई। बुधवार सुबह भक्तांबर पाठ के बाद भगवान का प्रक्षाल किया गया। इसके बाद भगवान शांतिनाथ की अष्ट प्रकारी पूजा, शांति धारा और सामूहिक चैत्यवंदन हुआ। भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद आरती, मंगल दीपक और प्रभावना वितरण किया गया। शाम को तरुणी मंडल की ओर से प्रतिक्रमण कराया गया। इसके बाद भजन संध्या और महिलाओं व बच्चों के लिए धार्मिक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। महिला वर्ग में अंशिका जैन प्रथम, गुंजन जैन द्वितीय तथा शिल्पी जैन व नेहा जैन तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पर्यूषण महापर्व का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु छोटे बच्चों में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.