Bagpat News: पर्यूषण के चौथे दिन मनाया वाणी संयम दिवस
बागपत, सितम्बर 11 -- Bagpat News: लोहिया बाजार स्थित श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर में पर्यूषण महापर्व का चौथा दिन वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को मधुर वाणी, अच्छे विचार और संयमित व्यवहार का महत्व बताया गया। मंगलाचरण के माध्यम से मधुर वाणी का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसकी वाणी, सोच और व्यवहार से होती है। संयमित वाणी से अनेक विवाद और दुख दूर किए जा सकते हैं। सुबह भगवान शांतिनाथ की अष्ट प्रकारी पूजा की गई। इसके लाभार्थी जय भगवान जैन, दीपक जैन, अमित जैन, राजेश जैन, वैभव जैन, मोहित जैन, वेद प्रकाश जैन, प्रवीण जैन, अंकित जैन, आतिश जैन और पारस जैन रहे। यह भी पढ़ें- कल्पसूत्र के श्रवण से प्राप्त होता है मोक्ष: विक्रम भाई इसके बाद भगवान महावीर स्वामी और विमलनाथ भगवान की आरती, चैत्यवंदन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.