Bagpat News: परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली में झंडे गाढे, टॉप 25 में रहा शामिल
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। परिवहन विभाग की सितंबर माह की राजस्व वसूली रिपोर्ट में जनपद ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 103.4 प्रतिशत राजस्व वसूली की। इस उपलब्धि के साथ जिला प्रदेश के शीर्ष 25 जिलों में शामिल रहा। एआरटीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में विभाग ने राजस्व वसूली और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कर चोरी करने वाले व्यावसायिक वाहनों और बकाया कर वाले वाहनों के चालान किए गए। नियमों के अनुसार वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग का उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.